कानपुर के महाराजपुर में 28–30 वर्षीय महिला का शव मिला, पहचान कराने में जुटी पुलिस

kanpur-maharajpur-woman-body-found

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना सुबह लगभग 7:15 बजे मिली थी।

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अनुसार, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।

प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट अथवा अन्य स्पष्ट दृश्य निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *