कानपुर। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां स्थित कच्ची बस्ती में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला मृत अवस्था में मिली।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। परिजनों से शिकायत प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
